उम्मिदवारो के लिए 8, 9 और 10 तारीख को लगातार बैठकें

0

विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर साधा निशाना

महाविकास अघाड़ी के सिटो के बटवारो में प्रगति का दावा

महाराष्ट्र के विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सत्ताधारी भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हम सीटो का बटवारा की प्रक्रिया में काफी आगे बढ़ चुके हैं और नवरात्रि में अधिक से अधिक जगहों की घोषणा करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि कई स्थानों पर सहमति बन चुकी है और बाकी जगहों के लिए 8, 9, और 10 तारीख को लगातार बैठकें होंगी। “देवी का आशीर्वाद हमारे साथ है,” ऐसा उन्होंने कहा।

वडेट्टीवार ने महाविकास अघाड़ी के बारे में बात करते हुए स्पष्ट किया कि, “38 जगहों के मैत्रीपूर्ण आवंटन की चर्चा कहां से आई यह पता नहीं। हम महाविकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।”

धनगर आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं कि धनगरों को आरक्षण नहीं दिया जा सकता। साथ ही, जरांगे पाटिल का आंदोलन मुंबई में किस मुद्दे पर वापस लिया गया, इसका स्पष्टीकरण सरकार को देना चाहिए।”

उन्होंने सत्ताधारी दल पर आरोप लगाते हुए कहा, “महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भाजपा लुटेरों की टोली है। इनकी नीति ‘लूटो और बांटो’ की है।”

वडेट्टीवार ने नितिन गडकरी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “गडकरी कभी-कभी सच बोलते हैं। मध्य प्रदेश में ‘लाडकी बहन’ योजना को वित्त विभाग ने बंद कर दिया, वही योजना महाराष्ट्र में चुनाव के मुहाने पर लाई गई है और यहां भी यह योजना बंद हो जाएगी।”

अंत में, उन्होंने भाजपा पर धार्मिक मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। “वोट जिहाद और लव जिहाद की बात किए बिना इन्हें वोट नहीं मिलते,” ऐसा उन्होंने कहा।