Maharashtra Vidhan Sabha election : मतदान करने में सबसे आगे है ये जिला….

0

महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान, गड़चिरोली जिला सबसे आगे

(Maharashtra Vidhan Sabha election)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार जारी है। 11 से दोपहर 1 बजे के बीच मतदान ने गति पकड़ी थी लेकिन एक बार से इसकी रफ्तार सुस्त हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार जारी है। 11 से दोपहर 1 बजे के बीच मतदान ने गति पकड़ी थी लेकिन एक बार से इसकी रफ्तार सुस्त हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंंग शाम पांच तक चलेगी।

मतदान प्रतिशत के मामले में गड़चिरोली जिला लगातार आगे चल रहा है। तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक गड़चिरोली जिले में 62.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मुंबई सिटी जिला 39.34 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे चल रहा है।

वहीं मुंबई सबर्बन में 40.89 प्रतिशत, अहमदनगर में 47.85 प्रतिशत, बीड में 46.15 प्रतिशत, बुलढाना में 47.48 प्रतिशत, धुले में 47.62 प्रतिशत, हिंगोली में 49.64 प्रतिशत, जलगांव में 40.62 प्रतिशत, जालना में 50.14 प्रतिशत, काेल्हापुर में 54.06 प्रतिशत, लातूर में 48.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान की रफ्तार हुई धीमी हुई रफ्तार
बता दें कि महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन उसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और 1 बजे तक 32.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। लेकिन एक बार फिर से वोटिंग की रफ्तार धीमी हो गई। तीन बजे तक महाराष्ट्र में कुल 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ।