राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महाराष्ट्र दौरा

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महाराष्ट्र दौरा
President draupadi-murmus

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा 28 से 30 जुलाई तक रहेगा।

इस दौरे में राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार भी रहेंगे।

इस दौरान वह कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर के दर्शन करेंगी, पुणे में सिम्बायोसिस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी और मुंबई में विधान परिषद के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा वह मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर और नांदेड़ जिलों का भी दौरा करेंगी।

28 जुलाई को राष्ट्रपति कोल्हापुर पहुंचकर महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह लिज्जत फूड्स के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।

29 जुलाई को राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

उसी दिन वह मुंबई में विधान परिषद के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। 30 जुलाई को राष्ट्रपति नांदेड़ में गुरुद्वारा जाएंगी और फिर लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) , उपमुख्यमंत्री अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और खेल मंत्री संजय बंसोड़े भी शामिल होंगे।