
मुंबई (Mumbai) : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। ऐसें में कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के साथ कुल 71 नामों का ऐलान कर दिया है। इस दुसरी सूची में अधिकांश नाम विदर्भ से हैं। कांग्रेस ने इस बार नागपुर साउथ से गिरिश पांडव, वर्धा से शेखर शिंदे और यवतमाल से अनिल मांगुलकर को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस आज ही उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी करने वाली है।
इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज कहा था कि , “महाराष्ट्र की दूसरी सूची आधे घंटे के अंदर घोषित की जाएगी और आज CEC की बैठक है। आज हम अपनी सभी सीटों को अंतिम रूप देंगे और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी किसी का सम्मान नहीं किया गया, लेकिन हमने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया और कोई सीट नहीं ली, लेकिन हम निश्चित रूप से उन्हें भी कुछ सीटें दे रहे हैं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है। CPM, CPI भी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं, हम सभी दलों को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं लेकिन फिलहाल सीटें सीमित हैं।”
















