पाकिस्तानी समुद्री में डूबा भारत का जहाज

0

भारत (India) : पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय कार्गो जहाज के डूबने के बाद पाकिस्तानी नौसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान चलाकर सभी क्रू सदस्यों की जान बचाई.भारत का एक जहाज पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में डूब गया. जिसके बाद पाकिस्तान ने डूबे भारतीय जहाज के क्रू सदस्यों की जान बचाई है.

बीच समुद्र में फसे 12 भारतीय

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने समुद्री बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया.भारतीय मालवाहक जहाज MSVAL पिनानिपिर के डूबने के बाद बीच समुद्र में 12 भारतीय फंस गए थे. PMSA ने एक बयान जारी कर कहा, “समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को भारत के मुंबई MRCC का ईमेल मिला.

पाकिस्तानी नौसेना ने बचाई 12 भारतीय की जान

जिसमें डूबे हुए जहाज से बचे लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया गया था.” जारी बयान के अनुसार, भारतीय कार्गो शिप पाकिस्तान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में डूबा था, जिसके 12 क्रू मेंबर्स बीच समुद्र में फंस गए थे. जिसमे से सभी 12 लोगों को बचा लिया गया है।