Actor Govinda : गोविंदा को लगी गोली

0
Govinda was shot
गोविंदा को लगी गोली

मुंबई (Mumbai) : अभिनेता और शिवसेना के नेता गोविंदा (Govinda) को मुंबई में अपने घर पर एक दुर्घटनावश गोली लग गई। उन्हें तुरंत नजदीकी क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।यह दुर्घटना सुबह 4:45 बजे हुई जब गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उन्हें घुटने में गोली लगी है। गोविंदा को अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है।

गोविंदा के मैनेजर, शशि सिन्हा ने कहा कि अभिनेता कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उनकी रिवॉल्वर हाथ से गिर गई और दुर्घटनावश एक गोली चल गई। “अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उन्होंने अपनी लाइसेंस प्राप्त रिवॉल्वर अलमारी में रखी थी, जो हाथ से गिर गई और एक गोली चली, जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी स्थिति ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं,” मैनेजर ने ANI को बताया।”भगवान की कृपा से गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और यह कुछ गंभीर नहीं है,” मैनेजर ने  कहा।

Govinda age
Govinda first wife
Govinda cast
Govinda full name
Govinda brother
Govinda religion
Govinda wife age
Govinda Net worth