

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर संगठन में ऊर्जा पैदा की है। इसके चलते आगामी चुनावों में महायुती की विजय के लिए पार्टी संगठन जोरशोर से काम करेगा, ऐसा विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे ने गुरुवार को व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में श्री बावनकुळे ने यह बात कही। इस दौरान प्रदेश समन्वयक विश्वास पाठक, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे।
श्री बावनकुळे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता के मन में महाविकास आघाड़ी द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करेंगे, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कार्यक्षमता की जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 और 25 सितंबर को विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम और उत्तर महाराष्ट्र में संगठनात्मक बैठकें कीं। इस दौरे में लगभग 5,000 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्री शाह ने संवाद किया। आगामी विधानसभा चुनाव में महायुती में समन्वय स्थापित करने और महायुती की विजय के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किस तरह काम करना है, इस पर श्री शाह ने मार्गदर्शन किया।
श्री शाह ने बूथ स्तर पर महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार के प्रति पैदा हुए गलतफहमियों को दूर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की सलाह दी है। इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होंगे। उन्हें सामान्य जनता के साथ संपर्क साधने, केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों का सम्मान करने, सरकार की अच्छी कार्यक्षमता और संगठन की ताकत के माध्यम से राज्य में फिर से महायुती सरकार बनाने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया गया है।
श्री चंद्रशेखर बावनकुळे (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि श्री शाह द्वारा प्रमुख पदाधिकारियों को दिए गए मार्गदर्शन से संगठन में ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम संगठन शक्ति को मजबूत करने और डबल इंजिन सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के मूल मंत्र का पालन करेंगे और राज्य में फिर से महायुती सरकार लाने के लिए प्रयास करेंगे।